ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, गुस्साई भीड ने ट्रक में आग लगा कर किया नेशनल हाइवे जाम | New India Times

अबरार अहमद खान/उमर अली, भोपाल, NIT; ​ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, गुस्साई भीड ने ट्रक में आग लगा कर किया नेशनल हाइवे जाम | New India Times

मंडीदीप से औबेदुल्लागंज की ओर जा रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए नयापुरा निवासी 12वीं के छात्र को अशोक लीलैंड शोरूम के सामने पीछे से रौंद दिया।जिस से मौके पर ही उसकी दर्दनांक मौत हो गई । ​
ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, गुस्साई भीड ने ट्रक में आग लगा कर किया नेशनल हाइवे जाम | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार नयापुरा के पूर्व सरपंच इरशाद खान का 18 वर्षीय भतीजा शाद खान मोटर साइकिल से अपने फार्म हाउस जा रहा था। शाम साढ़े पांच बजे व एनएच 12 स्थित खामखेड़ा जोड़ के पास जैसे ही पहुंचा पीछे से आ रहे ट्रक एमपी 18 जीए-1707 ने उसे रौंद दिया। जिस से मौके पर ही उसकी दर्दनांक मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। इस बीच ट्रक का चालक फरार हो गया। घटना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक में आग की सूचना पर मौके पर मंडीदीप नगर पालिका की फायर बिग्रेड पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया था।

लगा 14 किमी लंबा जाम

दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने पहले तो ट्रक में आग लगाई। इसके बाद नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दुर्घटना के दोनों तरफ लगभग 7-7 किमी लंबा लग गया था। यह जाम मंडी पुलिस रात आठ बजे बहाल करा सकी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version