नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा के आम चुनाव होने हैं। इस बीच दिल्ली की राजनीत किस प्रकार से करवट बदलती है इसका अनुमान लगाना थोड़ा कठिन है। लेकिन कुर्सी पर बिछी चादर एक दशक की मायूसी को झटकने का मिज़ाज जरूर बना रही है। बीजेपी ने अपने मंत्रीयों को चरणबद्ध तरीके से बिहार भेजना शुरू कर दिया है। PM मोदी के भागलपुर दौरे के आसपास मंत्री रक्षा खडसे ने भागलपुर और मोतिहारी जा कर किसान सम्मान योजना के किश्त की समीक्षा की। प्रेस नोट में बताया गया कि 10 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 19 वीं किश्त के 22 हजार करोड़ रुपए भेज दिए गए हैं।

खडसे ने बरौनी में दूध उत्पाद संयंत्र केंद्र के साथ-साथ वारिसलीगंज – नवादा-तिलैया रेल विस्तार, इस्लामपुर रफीगंज हवाई ब्रिज का लोकार्पण किया। मंत्री जी ने बिहार से महाराष्ट्र लौटने के बाद रावेर के पाल कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को डायरेक्ट टू बैंक बेनिफिट (सीधे खाते मे पैसे) योजनाओं की जानकारी दी। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र बीजेपी के बड़े बड़े चुनावी नेता बिहार और पश्चिम बंगाल में पार्टी का प्रचार करने से किनारा करते रहे है। किसान फसलों के लिए MSP गारंटी कानून, करोड़ों बेकार युवा रोजगार और आधी आबादी प्रचंड महंगाई से निजाद चाहती है इनमे से किसी ने सरकार से अपने बैंक खाते में व्यक्तिगत पैसे नहीं मांगे थे।
सिमरा खान दिल्ली रवाना: भोपाल में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय शुटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जूनियर सीनियर ग्रुप में जलगांव जिले के जामनेर की समीरा आसिफ़ खान का 10 मीटर रायफल शूटिंग श्रेणी में दिल्ली प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

