यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर सतीश चंद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24.02.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर की सचिव एडीजे रेखा यादव ने जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव यादव द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा संधारित रजिस्टरों का अवलोकन किया। वन स्टॉप सेंटर में आवासित सभी महिला बालिकाओं से भी पूछताछ कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये सचिव यादव ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में पीड़ित महिलाओं के विधिक सहायतार्थ एवं उनकी सुरक्षा हेतु सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किये गये हैं।
पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को सखी सेन्टर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए सखी वन स्टॉप सेन्टर के अन्तर्गत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थाई आश्रय पुलिस डेस्क विधिक सहायता चिकित्सा एवं काउन्सलिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कनिष्ठ सहायक सुरेन्द्र सिंह व वन स्टॉप सेंटर का स्टॉफ मौजूद रहा।
