मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में आयोजित कार्यकम में उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज रीवा साकेत प्रकाश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक महोदय सतना आशुतोष गुप्ता, प्रोविजनर IPS मनीष भारद्वाज अनुभाग नागौद के सभी थाना प्रभारी एवं सभी स्टाफ की उपस्थिति में रीवा रेन्ज रीवा DIG साकेत प्रकाश पाण्डेय द्वारा सर्वप्रथम नागौद पुलिस कालोनी में ओपन जिम का शुभारम्भ किया गया एवं एसडीओपी कार्यालय नागौद को सुश्री विदिता डागर एवं अनुभाग के ही थाना उचेहरा के निरीक्षक सतीश मिश्रा को दिया गया ISO प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।
साथ ही लगनशील स्टाफ को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा रीवा रेंज के DIG साकेत प्रकाश पाण्डेय द्वारा पुलिस स्टाफ के मनोबल को बढ़ावा देने के लिए 1000-1000 रुपये का कैश रिवार्ड भी दिया गया। प्रमाण पत्र एसडीओपी कार्यालय से सउनि दीपक कुमार वर्मा,प्र.आर. 116 शिवदत्त चतुर्वेदी, आर. 119 अभिषेक पाण्डेय, आर 988 शशांक द्विवेदी, सैनिक 97 आनंदी लाल एवं थाना उचेहरा से सउनि छबिलाल पयासी, प्र.आर. 609 भूपेंद्र सिंह, प्र.आर.657 नरेश कुमार, आर. 980 महीप तिवारी, आर. 485 शैलेंद्र यादव, आर 971 रेवस्कर शीलू को दिया गया।
