नागपुर के युवकों ने की तोड़फोड़, तोड़फोड़ कर दूसरी बस से भाग रहे थे युवक, उमरानाला पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नागपुर के युवकों ने की तोड़फोड़, तोड़फोड़ कर दूसरी बस से भाग रहे थे युवक, उमरानाला पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

उमरानाला चौकी अंतर्गत बीती रात नागपुर के कुछ युवकों द्वारा बस चालक सहित एक ढाबा संचालक से मारपीट की घटना सामने आई है। वहीं घटना को अंजाम देकर उक्त युवक मौके से भागने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उमरानाला पुलिस की तत्काल कारवाही के चलते इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार  संजय पिता दिवाकर राउत  निवासी बरारीपुरा (छिंदवाडा) ने  रिपोर्ट किया कि मै राहुल बस में परिचालक का काम करता हु बीती रात चालक सलीम खान के सा‍थ भुरा भगत मेला से नागपुर की सवारी भरकर नागपुर जा रहे थे, रास्‍ते में बस में सवार कुछ लडके आरोपीगण  तुषार कनोजिया, पीयूष ग्‍वालवंशी, प्रदीप तसरे तीनो निवासी नागपुर (महाराष्‍ट्र) एवं अन्‍य 08 साथी द्वारा बार-बार बस रूकवाने के लिये विवाद कर रहे थे, शाम करीबन 07:15 बजे उमरानाला के पास अंजनी बाबा फैमिली ढाबा में खाना खाने के लिये बस रोके तभी आरोपी तुषार कनोजिया ने चालक सलीम खान एवं मेरे से शराब पीने के लिये पैसे मांगा, पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण (1)  पीयूष पिता सूरज ग्वालवंशी उम्र 19 वर्ष (2)  तीजेंद्र पिता लल्लू पटेल उम्र 19 वर्ष (3)  शुभम पितानंद किशोर गुर्जर उम्र 30 वर्ष (4)  सचिन पिता दिना छोले उम्र 24 वर्ष (5)  अभिषेक पितानंद किशोर गुर्जर उम्र 28 वर्ष (6)  अभिजीत पिता राज किशोर ठाकुर उम्र 22 वर्ष (7)  शुभम पिता शेखर तायडे उम्र 26 वर्ष (8)  योगेश पिता उत्तम गिरी उम्र 40 वर्ष (9)  मनोज पिता प्रमोद सांडे उम्र 29 वर्ष निवासी सभी निवासी इंदिरा जाट तरौडी गली नंबर-2 थाना इमामबाड़ा नागपुर (महाराष्‍ट्र) (10)  प्रदीप पिता धर्मपाल तसरे उम्र 27 वर्ष निवासी चिमनी चौक अंजनी बुद्ध विहार के पास थाना अंजनी नागपुर (महाराष्‍ट्र)  (11) तुषार पिता प्रकाश कनौजिया उम्र 22 वर्ष निवासी इंदिरा नगर भूरा मैदान अंजनी थाना इमामबाड़ा (महाराष्‍ट्र) द्वारा मां-बहन की गंदी गंदी गालीयां देकर हाथ-मुक्‍के से मारपीट किये एवं पत्‍थर से बस के आजू-बाजू की खिडकियां की कांच तोड -फोड कर दिये, रिपोर्ट पर अपराध क्र 79/25 धारा 296, 315(2), 119, 191(2), 190, 324(4) bns का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version