स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति राज्यस्तरीय अभियान पहुंचा ग्वालियर मालनपूर | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति राज्यस्तरीय अभियान पहुंचा ग्वालियर मालनपूर | New India Times

स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति राज्यस्तरीय अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुप्रीम कंपनी, नगर परिषद मालनपुर एवं सूर्या रोशनी इंडस्ट्री लिमिटेड के सभागार में प्रशासकों प्रबंधकों एवं कार्यपालकों हेतु कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाऊंडेशन के प्रशासक प्रभाग द्वारा मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय “स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति अभियान” के अन्तर्गत सुप्रीम कंपनी के सभागार में प्रशंसकों प्रबंध को एवं कार्यपालकों हेतु मन प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रशासन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति राज्यस्तरीय अभियान पहुंचा ग्वालियर मालनपूर | New India Times

इस अवसर पर कार्यक्रम में बी के डॉ रीना दीदी (अभियान संयोजिका, भोपाल), बी.के.  ज्योति दीदी सेवाकेंद्र प्रभारी, मालनपूर, बीके रिचा दीदी (भोपाल), बी.के. राहुल भाई (भोपाल), बी.के. राम भाई(भोपाल), मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अभियान की संयोजिका बी.के. डॉ.रीना दीदी जी ने कहा कि आज मनी, माइथॉलोजी, मटेरियल, मशीनरी या जीवन में जितने भी एम है सभी को मैनेज करने के लिए माइंड मैनेजमेंट की अति आवश्यकता है, वर्तमान समय प्रशासक, प्रबंधन, कार्यपालकों के कार्य में सभी को तनाव का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने व्यक्तिगत जीवन और व्यावसायिक जीवन में सामंजस्य बनाना मुश्किल अनुभव होता है। इसके लिए हमे मन का प्रबंधन करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।

स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति राज्यस्तरीय अभियान पहुंचा ग्वालियर मालनपूर | New India Times

इस दौरान आदरणीय डॉक्टर रीना दीदी ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा अपने मन को सकारात्मक दिशा देने का अभ्यास कराया और मन का प्रबंधन करने के लिए विशेष अनुभव युक्त टिप्स दिए। अभियान में साथ चल रहे। बी.के. राहुल भाई ने प्रशासक वर्ग की सेवाओं से सभी को अवगत कराते हुए अभियान के उद्देश्य और महत्व को स्पष्ट किया, बीके रिचा दीदी ने गीत के माध्यम से तनाव मुक्त रहने की एक्टिविटी कराई। साथ-साथ बीके राम भाई ने लाफिंग थेरेपी कराई। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी प्रशासकों को ईश्वरीय सौगात, प्रसाद वितरित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version