संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत गुनौर में 23 फरवरी को प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम अब रविवार, 2 मार्च को पूर्व निर्धारित स्थल मढेश्वर मंदिर हिनौती बेली में आयोजित किया जाएगा। छतरपुर जिले में 23 एवं 26 फरवरी को क्रमशः प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक 24 फरवरी को
कलेक्टर सुरेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल एवं कुमार श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 अंतर्गत गठित जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक सोमवार, 24 फरवरी को टीएल बैठक के उपरांत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी। श्रम पदाधिकारी द्वारा सर्वसंबंधितों से बैठक में उपस्थिति का आग्रह किया गया है।
