आउटसोर्सिंग कर्मचारी का वेतन 20 हजार किए जाने और सेवा नियमावली बनाए जाने से कर्मचारियों में हर्ष: रूपेश | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250221-WA0121.mp4
New India Times

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन लोक निर्माण विभाग पर की गई जिसकी अध्यक्षता डिप्लोमा इंजीनियर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राम समुझ और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने किया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने और सेवा नियमावली बनाए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने कर्मचारियों की पीड़ा को समझते हुए परिषद की मांगों को स्वीकार किया और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन 16 हजार से बढाकर 20 हजार किया तथा उनके सेवा नियमावली बनाई जाने का आदेश दिया जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी बधाई के पात्र हैं।

अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर राम समुझ ने कहा कि सरकार का सबसे अच्छा निर्णय यह रहा की सेवा प्रदाता कंपनी के स्थान पर अब आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन सीधा उनके खाते में भेजा जाएगा जिससे कर्मचारियों को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी और विभाग में बिचौलियों का हस्ताक्षेप कम होगा, सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह है। संचालन कर रहे परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा की सरकार लगातार कर्मचारी हितों में फैसला ले रही हैं हमें उम्मीद है की बाकी सभी सहमत बनी मांगो को भी यह सरकार शीघ्र पूरा करेगी।

इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, इंजीनियर राम समझ, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, अनूप कुमार, राजेश सिंह, पंडित श्याम नारायण शुक्ला, राजेश मिश्रा, इजहार अली, वरूण बैरागी सहित तमाम कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version