निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय सेवा योजना के संचालित इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० पवन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आज 21-02-2025 डॉ राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिद्धार्थ नगर इटवा में शुक्रवार को दूसरा एक दिवसीय शिविर लगाया गया जिसमें नैतिक मूल्यों में आई गिरावट’ कारण एवं निवारण’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों (स्वयं सेवको) को महाविद्यालय के प्राचार्य अष्टभुजा पाण्डेय ने अच्छी शिक्षा कैसे हासिल करे, अच्छे संस्कार से हो नैतिकवान एवं चरितवान बन सकते, भविष्य में हम कैसे देशहित में काम कर सकते है आदि विषयों पर व्याख्यान दिया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ० प्रमोद कुमार दिवेदी ने N.S.S के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। विशेष सहयोग के लिए श्री अम्बिकेश्वर शिवाठी, श्री अंकित चतुर्वेदी, डॉ० लालबहादुर यादव, राम अजोरे प्रजापति, राकेश दुबे, डॉ० विवेक त्रिपाठी, डॉ० नुरुल हसन, आदि स्टाफ उपस्थिति थे।

