अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
झाँसी नगर के भारतीय प्रजशक्ति पार्टी ने भगवंतपुरा में संचालित हो रही पशु वधशाला के विरोध में इलाइट चौराहे पर शांतिपूर्वक हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं पंकज रावत ने कहा कि इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन कर सरकार को चेताया गया कि जितनी जल्दी हो सके रानी की भूमि व रामराजा सरकार की धरा से पशु वधशाला को अपने आप हटा लें, नही तो बुंदेलखंड की देशभक्त जनता वधशाला की एक एक ईंट उखाड़ देगी।
इस अवसर पर बुंदेलखंड योगी रमन दास जी महाराज, आनन्द मुदगल, धरन शर्मा, प्रीति साहू, जय किशन, राहुल आदि मौजूद रहे।
