रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ डॉ. बी.एस. बघेल द्वारा जिला चिकित्साल झाबुआ में निःशुल्क बाल हृदय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की निःशुल्क जांच इंदौर की विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई। शिविर में कुल 44 बच्चों का परीक्षण किया गया उसमें 35 बच्चों की जन्मजात बाल हृदय से ग्रसित बच्चे मिले। चिन्हांकित बच्चों का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रकरण तैयार कर स्वीकृत किये जायेंगे।
आयोजित शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जन्मजात बाल हृदय से पीड़ित बच्चों के माता-पिता को बाल हृदय रोग के बारे में विस्तृत से समझाया गया तथा आवश्यक जानकारी दी गई।शिविर में मैदानी स्तर पर कार्यरत आरबीएसके टीमों द्वारा इन बच्चो की स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों में स्क्रिनिंग कर जिलास्तरीय शिविर में भेजा गया है। शिविर में डॉ. विनोद जोसेफ एवं टीम सिविल सर्जन डॉ. मोहब्बत किराड, डॉ संदीप चौपडा, डॉ प्रदीप दोडवाल शिशुरोग विशेषज्ञ एवं समस्त आरबीएसके टीम उपस्थित रहे।

