मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना जलालाबाद क्षेत्र के रहने वाले भानु प्रताप सिंह मोहल्ला प्रताप नगर अपने परिवार सहित अपनी रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए गए थे। 16 फरवरी को भानु प्रताप सिंह ने थाना जलालाबाद पर शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से जेवर व नगदी चोरी की गई, प्रदीप कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना जलालाबाद के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक आजाद यादव, उo निo जितेंद्र कुमार आदि पुलिस टीम ने चोरी की घटना खुलासा करते हुए रिंकू कनौजिया, मोहित द्विवेदी, पवन कुमार उर्फ रवि, राजेश सिंह, दिलीप कुमार उर्फ दिल्ला को किया गिरफ्तार चोरी किए गए आभूषण सहित 99500 रुपए किया बरामद।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि 13 फरवरी को ढाई घाट मेले से घर आए थे मोहित द्विवेदी मोहल्ला प्रताप नगर ने बताया कि इसी दौरान मेरे मोहल्ले के रहने वाले दिलीप कुमार उर्फ दिल्ला मोहल्ला प्रताप नगर शाम को आकर बताया कि भानु प्रताप सिंह जो कि मोहल्ले में रहते हैं वह रिश्तेदारी में शादी में बाहर गए हैं और तीन-चार दिन भर घर आएंगे हम लोगों को पूरी जानकारी थी कि उनके घर में नगदी बजे भरा रखे हैं 15 फरवरी की रात पवन कुमार उर्फ रवि निवासी ग्राम रुस्तमपुर व रिंकू कन्नौजिया मोहल्ला प्रताप नगर मेरे घर आए और हम तीनों लोग मेरी छत से चढ़कर भानु प्रताप की छत से मकान का जल तोड़कर अंदर घुस गए।
राजेश सिंह मोहल्ला प्रताप नगर व दिलीप कुमार मोहल्ला प्रताप नगर बाहर देख रहे कर रहे थे हम तीनों लोग मकान में नीचे कमरे में तालाब तोड़ा जिसके अंदर रखी अलमारी का दरवाजा तोड़ा तो अलमारी के अंदर चाबियां रखी थी जिसे अलमारी में बनी लाकर को चाबियां से खोलकर पैसे जेवर चोरी कर लिए थे। सीओ जलालाबाद अमित कुमार चौरसिया बताया कि थाना जलालाबाद क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने के कब्जे से चोरी किए गए 99500 व जेवर बरामद किए है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को भेजा जेल।
