डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी राजेश एसo के साथ पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं लिया जायज़ा  | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी राजेश एसo के साथ पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं लिया जायज़ा  | New India Times

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर मजिस्ट्रेट पर्वेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ महाशिवरात्रि, होली सहित अन्य त्योहारों के दृष्टिगत शहर में निकाले जाने वाले बड़े लाट साहब जुलूस के मार्ग पर बुधवार को पैदल मार्च कर निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चार खंबा से केरूगंज होते हुए छः कुआं से अंटा चौराहा तक पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने रास्ते पर अतिक्रमण एवं अनावश्यक लगे होर्डिंग्स हटाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से वार्ता कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version