रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में हजारों महादेव मेला यात्रियों के लिए नगर के वैशाली परिसर में निःशुल्क भंडारा प्रारम्भ हुआ, इस निःशुल्क भोजन सहित रुकने ठहरने की समुचित सुविधा की शुरुआत विधायक सुनील उइके की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नगर के अनेकों वरिष्ठ समाज सेवी व नायब तहसीलदार राजीव नेमा ने आरती और भंडारा वितरण में अपनी सहभागिता देकर मेला यात्रियों की सेवा का पुनीत लाभ प्राप्त किया।

वहीं विधायक सुनील उईके ने मुकेश साहू परिवार व उनके मित्रमंडली द्वारा संचालित तेरह साल से निरन्तर सेवा भाव से चलायें जा रहे सर्वसुविधायुक्त निःशुल्क भोजन भण्डारा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए बताया कि इस भण्डारे में गरमा गरम रोटी के लिए ऑटोमेटिक रोटी मशीन लगाई गई है। यहां रुकने नहाने धोने की सभी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस भंडारे में मध्य प्रदेश महाराष्ट्र के हजारों शिव भक्तों का लगातार शिवरात्रि तक सेवाएं देने काम किया जाता है।
