राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर डॉक्टर विक्रांत भूरिया का भव्य स्वागत के साथ विशाल आम सभा का हुआ आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर डॉक्टर विक्रांत भूरिया का भव्य स्वागत के साथ विशाल आम सभा का हुआ आयोजन | New India Times

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने झाबुआ विधानसभा के विधायक डॉ विक्रांत भूरिया को राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ विक्रांत भूरिया का झाबुआ प्रवास के दौरान सर्व प्रथम देवझिरी में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया। देवझिरी से उनका विशाल काफिला रैली के रुप में झाबुआ पहुंचा जगह जगह भव्य स्वागत हुआ भव्य रैली मुख्य मार्गो से होते हुए झाबुआ बस स्टैंड पर आयोजित सभा स्थल पहुंची विशाल आम सभा की गई।

पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के 22 करोड़ आदिवासियों में से झाबुआ के युवा को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके लिए हम सभी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का आभार मानते हैं आज के दिन को हम राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में हम मना रहे हैं।

और अपने आप को धन्य मानते हैं चाहे बंगाल हो, उड़ीसा, त्रिपुरा, गुजरात के अलावा अन्य राज्यों में भी आदिवासी समाज एवं गैर आदिवासी समाज के लिए डॉ विक्रांत भूरिया लड़ाई लड़ेंगे वही आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि दूसरे समाज में उनका बेटा आगे बढ़ता है तो वह उनको आगे बढ़ाते हैं अगर आपके समाज का बेटा आगे बढ़ रहा है तो उसे भी आगे बढ़ाना होगा पूरे देश में आपकी लड़ाई लड़ने की जवाबदारी में लेता हूं।

जल जंगल और जमीन पर हमारा अधिकार है और हमारा अधिकार कोई हमें नहीं देगा उसे हम पूरे जोश के साथ छीनेंगे ऐसा विश्वास मैं आपको दिलाने आया हूं वही पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहां की झाबुआ के युवा आदिवासी को नेतृत्व मिला है आदिवासी समाज की लड़ाई हम मरते दम तक लड़ेंगे और सब समाज की लड़ाई जरूरी है राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद भी दिया कार्यक्रम के दौरान टांटिया मामा, महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

डॉ विक्रांत भूरिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने के बाद प्रथम आगमन पर पूरे झाबुआ शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। कई क्षेत्रों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार करने की बैठके भी कि गई थी पूरे कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के साथ भरपुर जोश देखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने युवाओं में जोश भरा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version