पार्किंग की जगह उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बीएसपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​​पार्किंग की जगह उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बीएसपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Timesयवतमाल नगर परिषद क्षेत्र में कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोगों को अपनी गाडियां पार्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। कहीं पर गाडी रखते भी हैं तो उन्हें यातायात पुलिस की कारवाई का सामना करना पडता है। विभीन्न संगठनों द्वारा यह मुद्दा उठाया गया और बार बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए लेकीन इस ओर अनदेखी ही की गई। अब इस मुद्दे को यवतमाल बसपा ने उठाया है।​पार्किंग की जगह उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बीएसपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Timesशहर में भीड भाड वाले क्षेत्रों में प्रशासन पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध कराए, इस मांग का ज्ञापन बसपा जिलहाध्यक्ष तारिक लोखंडवाला के नेतृत्व में सौंपा गया। शहर में उपलब्ध पार्किंग की खुली जगह पर व्यापारीयों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी इस समय रोशनी डाली गई है। इस ओर प्रशासन के संबधित अधिकारी द्वारा जानबूझकर अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। ​नगर परिषद मार्फत जिला पुलिस यातायात विभाग को पत्र व्यवहार कर टोविंग बंद करने का आदेश दे अन्यथा नगर परिषद की चुक समजकर सभी जुर्माना नपा जमा करे, ऐसी मांग इस मौके पर की गई। बसपा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत इस संबंध में कारवाई नहीं की गई तो उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version