पत्रकारों को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को मज़बूत बनाने के लिए एकजुट होना जरूरी: शशि दीप | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पत्रकारों को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को मज़बूत बनाने के लिए एकजुट होना जरूरी: शशि दीप | New India Times

गत दिनों मुंबई के मालाड वेस्ट स्थित भव्य सभागार  में डिजिटल मीडिया एडिटर्स एसोसिएशन के द्वारा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजा माने का जन्मदिन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसोसिएशन के मुंबई अध्यक्ष संजय भैरे के नेतृत्व में संपन्न इस समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय पत्रकार उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री माने ने डिजिटल मीडिया नीति और रिफ्लेक्शन फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी व संगठन के प्रत्येक तत्व को महत्वपूर्ण है बताया। इस अवसर पर एक संगीतमय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई में कामगार  यूनियन के नेता अभिजीत राणे, फिल्म प्रोड्यूसर रवीन्द्र अरोरा व प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन महासचिव, हिन्दी व अंग्रेजी लेखिका शशि दीप उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप (मुंबई) ने इस अवसर पर  प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट भोपाल की किताब “लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ-लहू-लुहान” और शशि दीप (मुंबई) की संपादित साहित्य शिखा दोनों पुस्तकें डिजिटल मीडिया एडिटर्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा माने को भेंट की तथा उपस्थित समस्त पत्रकारों को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2025 भेंट किया।

इस अवसर पर श्रीमती शशि दीप मुंबई ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होना जरूरी है। इस अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर रवीन्द्र अरोड़ा तथा डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मयूर गलांडे, ठाणे जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल वाघुले, सचिव यतिन पवार, मुंबई संभाग के पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, स्थानीय पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version