न्यू डिजिटल पब्लिक स्कूल सेहरी खुर्द में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

न्यू डिजिटल पब्लिक स्कूल सेहरी खुर्द में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

सोमवार को न्यू डिजिटल पब्लिक स्कूल सेहरी खुर्द में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र/ छात्राओं के द्वारा गीत, नाटक, भाषण, और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी का स्टाल भी लगाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक बबलू पाठक द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि जो आप लोगों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया है वो काबिले तारीफ है आगे आप लोग इससे अच्छा करने की कोशिश करें और यहां से जो भी छात्र छात्राएं आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए जहां भी जाए वहां पर खूब मन लगाकर पढ़ाई करे जिससे अपने भविष्य को उज्वल बना सके।

विशिष्ट अतिथि सागर पाठक ने कहां की आज के इस दौर में छात्र छात्राओं के कंधे पर ही भारत के भविष्य की जिम्मेदारी है आप ही आने वाले कल के भविष्य है इसलिए खूब अच्छे से पढ़ाई करे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पाठक ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किए। कमरुज्जमा खान, बबलू खान, सुशील तिवारी, कमाल अहमद, वीरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, राम बिलाग यादव, भारत तिवारी, लौटूराम पाण्डेय, संदीप गुप्ता, बुद्धिसागर, ज्ञानदेव मौर्या, शिवा पाठक, रीना शुक्ला, नेहा पाठक, सोनी पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version