आचार संहिता के कारण टली बहुजन सम्मान साइकिल यात्रा, यमुनानगर पहुंचकर सतपाल तंवर ने सड़क रैली में दी जानकारी, निकाय चुनाव के बाद शुरू होगी भीम सेना की यह यात्रा | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

आचार संहिता के कारण टली बहुजन सम्मान साइकिल यात्रा, यमुनानगर पहुंचकर सतपाल तंवर ने सड़क रैली में दी जानकारी, निकाय चुनाव के बाद शुरू होगी भीम सेना की यह यात्रा | New India Times

सम्पूर्ण हरियाणा में 17 फरवरी से होने वाली भीम सेना की साइकिल यात्रा हरियाणा में निकाय चुनाव की वजह से कुछ समय के लिए टल गई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वार्डबंदी और आदर्श आचार संहिता को देखते हुए प्रशासन ने भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को यह बहुजन सम्मान साइकिल यात्रा चुनाव के बाद करने की सलाह दी है।

सतपाल तंवर यहां यमुनानगर पहुंचकर भीम सेना की सड़क रैली में शामिल हुए और कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और प्रदेश में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाए रखने में हमेशा सहयोग करते आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद पहले से भी अधिक ऊर्जा के साथ बहुजन सम्मान साइकिल यात्रा शुरू की जाएगी। तंवर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए उन्हें ओर भी अधिक काम करने का मौका मिला है। जिस समय का सदुपयोग किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version