भारत की भूमि कभी वीर विहीन नहीं रही है: डॉ. अर्चना प्रिय | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भारत की भूमि कभी वीर विहीन नहीं रही है: डॉ. अर्चना प्रिय | New India Times

पुलवामा में हुए देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि हेतु मथुरा के बाद स्थित श्रीकृष्ण सरोवर, बी.एस.एफ. कैम्प में हिमांजलि फाउंडेशन एवं रिफाइनरी क्षेत्र प्रेस क्लब द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जवानों द्वारा देशभक्ति के तराने व वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ राधावल्लभ मंदिर के तिलकायत अधिकारी मोहित मराल गोस्वामी महाराज, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट डॉ. नीरज भारती, बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सी.पी. सिंह, संस्कार जागृति मिशन की अध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉ. अर्चना प्रिय आर्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सेना मेडल से सम्मानित शहीद बबलू सिंह, शहीद सोनपाल, शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राधावल्लभ मंदिर के तिलकायत अधिकारी मोहित मराल गोस्वामी महाराज ने कहा कि देश को भारत भूमि को भक्त, दानवीर और शूरवीरों की की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता संस्कार जागृति मिशन की अध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉ. अर्चना प्रिय आर्य ने कहा कि भारत देश की भूमि कभी वीर विहीन नहीं रही है, समय समय पर यहां के वीर, वीरांगनाओं ने आगे आकर इस मातृभूमि पर अपने प्राण न्यौक्षावर किए हैं।
कार्यक्रम को सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट डॉ. नीरज भारती, बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सी.पी. सिंह ने भी संबोधित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version