मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर बुरहानपुर में देश के प्रसिद्ध गांधी वादी चिन्तक,आचार्य विनोबा और लोकनायक जय प्रकाश नारायण के सानिध्य में रहे श्री कुमार कलानन्द मणि एव प्रख्यात साहित्यकार, कवि लेखक, संस्कृती कर्मी, अखिल भारत सर्वोदय समाज के राष्ट्रीय संयोजक श्री सन्तोष द्विवेदी तथा नगर के गांधी विचारक प्रोफेसर विजय दीक्षित के गरिमामय सानिध्य में दिनांक 17 फरवरी 2025 सोमवार को पुर्वान्ह 11 बजे स्थानीय गांधी भवन में गांधी शांति व सदभावना सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। गांधी ग्लोबल फैमिली की अध्यक्ष मोहतरमा तसनीम मोहम्मद मर्चेंट ने बताया कि सेमिनार में श्री कलानंद मणि अपना व्याख्यान देंगे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार और शाश्वत जीवन मुल्यो के प्रकाश में प्रेरणा, पथप्रदर्शन एवं मार्गदर्शन हमे सदैव मिलता रहा है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह सामाजिक हो,राजनीतिक हो या आर्थिक हो। सेवा के सर्वोच्च शिखर से लेकर अंतिम छोर तक हम अपने जीवन में गांधी को प्रासंगिक पाते हैं। यह हमारा परम सौभाग्य है कि गांधी जी के आदर्शो के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाले पारस स्वरुप महान व्यक्तित्व व विभुतियों का सानिध्य हमे प्राप्त हो रहा है। हम सभी प्रबुद्ध नागरिको से विनम्र अनुरोध करते कि हमारे इस अल्प प्रयास और अकिंचन आयोजन में उपस्थित रहकर सहभागी बने और समाज में मानवीय मुल्य, अहिंसा, शांति सौहार्द्र समभाव व एकता की भावना की स्थापना तथा अहिंसक समाज के निर्माण मे अपना योगदान दे।
