मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के मैहर धर्मनगरी का मामला यह है मैहर में एक डॉक्टर पर तीर्थयात्री से अवैध वसूली का आरोप लगा है। प्रयागराज कुंभ मेले में जा रहे एक महिला को रास्ते में बुखार आने पर मैहर के घंटाघर चौक स्थित डॉ. आर. के. चौरसिया की क्लिनिक में ले जाया गया। आरोप है कि डॉक्टर ने एक सेलाइन ( बोतल ) और कुछ दवाइयों के लिए 2300 रुपए वसूले। जानकारी के अनुसार, महिला सुनीता उज्जैन की रहने वाली हैं। कुंभ जाने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके इलाज के लिए डॉक्टर ने अवैध रुपए वसूल लिए। महिला के पति नारायण नायमा ने इसका विरोध किया, लेकिन डॉक्टर ने पैसे देने पर ही इलाज करने की बात कही।
कलेक्टर ने जांच के बाद एफआईआर के आदेश दिए मजबूरन भुगतान करने के बाद नारायण ने मैहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर रानी बाटड ने संज्ञान लिया और बीएमओ को जांच कर एफआईआर दर्ज कर क्लीनिक को सील करने के दिया निर्देश। कलेक्टर के निर्देश पर डाॅक्टर आर, के, चौरसिया क्लीनिक को शाम 5.30 बजे मैहर पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों डॉ व्ही, के,गौतम के मौजूदगी में क्लीनिक को सील किया गया।
सील विगत कई वर्षों से बिना लाइसेंस रिन्यूअल करे अवैध रूप से चल रही थी क्लीनिक। वहीं शिकायत कर्ता नारायण अपनी यात्रा पर चित्रकूट के लिए रवाना हो गए हैं। महाकुंभ जा रहे तीर्थ यात्रियों की एक तरफ जहां समाजसेवियों द्वारा भोजन पानी नाश्ता देकर निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है वहीं डॉ चौरसिया द्वारा बीमार श्रद्धालु से दवाई के नाम पर लूट खसोट किया जाना बेहद निंदनीय शर्मनाक है।
