जुगानी भाई को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

जुगानी भाई को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने भोजपुरी के अमिट हस्ताक्षर रहे प्रख्यात साहित्यकार और गोरखपुर आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख रविंद्र श्रीवास्तव उर्फ़ जुगानी भाई के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जुगानी भाई पद्य और गद्य दोनों के माध्यम से भोजपुरी को समृद्ध और सशक्त बनाए, साहित्य जगत में उन्हें अनेकों पुरस्कार मिले, भोजपुरी समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।
परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला कहा की जुगानी भाई पूर्वांचल की अमूल्य निधि थे उनके निधन से साहित्य,और भोजपुरी जगत में उनकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है। वह भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे और तमाम ख्याति मिलने के बावजूद सदैव अपने माटी से जुड़े रहे।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ला, राजेश सिंह, इंजीनियर राम समुझ, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडे, कनिष्क गुप्ता, इजहार अली, अनूप कुमार, बंटी श्रीवास्तव, वरुण वर्मा बैरागी सहित तमाम कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article