फत्तेपुर में पढ़ाया जाएगा कानून: न्या चामले ने कहा परामर्श का लाभ उठाए आवाम | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

फत्तेपुर में पढ़ाया जाएगा कानून: न्या चामले ने कहा परामर्श का लाभ उठाए आवाम | New India Times

भारत की न्याय पालिका से संबंधित पहल लोक अदालत समूचे देश के संघ राज्य प्रणाली में सबसे अधिक मजबूती से किसी राज्य में उभरी है तो वो राज्य है महाराष्ट्र। विवादित होने वाले मामलों को विवाद से पहले आपसी सहमति से सुलझाने के साथ साथ पति पत्नी के विमत को तलाक के नतीजे पर पहुंचने से पहले एकमत में बदलने का काम लोक अदालतों में बड़ी शिद्दत के साथ किया जा रहा है। जलगांव जिला सत्र न्यायालय के न्या एस पी सय्यद की उपस्थिति में जामनेर के फत्तेपुर में 15 फरवरी शनिवार के दिन व्यापक कानूनी शिविर लगने जा रहा है। न्या डी एन चामले , न्या बी एम काले , न्या पी वी सूर्यवंशी ने आवाम से अपील की है कि वह इस शिविर का लाभ उठाए।

फत्तेपुर में पढ़ाया जाएगा कानून: न्या चामले ने कहा परामर्श का लाभ उठाए आवाम | New India Times

सरकारी वकील अनिल सारस्वत , सहयोगी सरकारी वकील कृतिका भट , वकील संघ अध्यक्ष पी के बारी ने जन संदेश प्रसारण वार्ता मे बताया कि शिविर में आम जनता को भारतीय न्याय संहिता , साक्ष्य कानून , नए सड़क परिवहन कानून , साइबर क्राइम , अप्राकृतिक बुद्धि चेतना , बैंकिंग व्यवहार समेत रोजमर्रा के सवालों को लेकर कानून पढ़ाया और समझाया जाएगा।

फत्तेपुर में पढ़ाया जाएगा कानून: न्या चामले ने कहा परामर्श का लाभ उठाए आवाम | New India Times

कोर्ट और कानून की अपनी एक भाषा होती है इससे थोड़ा बाहर निकलकर ग्रामीणों को बेहद आसान शब्दों में कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य है कि आम जनता मे भारतीय कानून व्यवस्था की समझ को बेहतर तरीके से विकसित किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version