शहीद नहीं होंगे अब, बहुजन सम्मान साइकिल यात्रा करेंगे सतपाल तंवर, 17 फरवरी को कपालमोचन डेरा यमुनानगर से शुरू होगी साइकिल यात्रा | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

शहीद नहीं होंगे अब, बहुजन सम्मान साइकिल यात्रा करेंगे सतपाल तंवर, 17 फरवरी को कपालमोचन डेरा यमुनानगर से शुरू होगी साइकिल यात्रा | New India Times

भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर दलित समाज और महिलाओं पर हो रहे शोषण और उत्पीड़न से इतने आहत हैं कि वे राजधानी दिल्ली स्थित संसद भवन के सामने शहीद होने निकल पड़े थे। उन्हें दिल्ली पुलिस की तरफ से और महामहिम राष्ट्रपति की तरफ से शहीद होने की इजाजत नहीं मिली थी। इतना ही नहीं, बल्कि एतिहात के तौर पर तंवर को हिरासत में लेकर वहां रखा था जहां वीर अमर शहीद सरदार भगत सिंह को रखा गया था। अब भीमसेना के मुखिया सतपाल तंवर यमुनानगर से सम्पूर्ण हरियाणा में साइकिल यात्रा करेंगे।

आने वाली 17 फरवरी से संत शिरोमणि सदगुरु रविदास महाराज कपालमोचन डेरा से शुरू होकर यह यात्रा पूरे हरियाणा में जाएगी और बहुजन समाज की जन समस्याओं को इक्कठा करेगी। तंवर ने बताया कि यह यात्रा एक नया इतिहास लिखेगी हो मान्यवर साहब कांशीराम के रुके हुए कारवां को आगे बढ़ाएगी। भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने बताया कि यह यात्रा पूरे हरियाणा से होकर दिल्ली पहुंचेंगी और बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के मिशन को मंजिल तक लेकर जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version