दयाशंकर पांडे, प्रतापगढ (यूपी), NIT;
बेखौफ दबंगों ने पट्टी बाजार से घर जा रहे कोटेदार जीतलाल सरोज को गोली मार दी, दो गोलियां लगने से कोटेदार गम्भीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोटे के विवाद में गोली मारे जाने का आरोप। आरोपियो ने दो बार कराया था जीतलाल का कोटा निलंबित। लगभग तीन साल पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला। कुंदनपुर गांव का है रहने वाला जीतलाल। पट्टी कोतवाली के कुंदनपुर गांव के पास की घटना।
