पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को दी पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी और प्रदान किया मार्गदर्शन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को दी पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी और प्रदान किया मार्गदर्शन | New India Times

पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने महात्मा गांधी राजकीय विधालय धौलपुर शहर के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी। यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त परियोजना स्टूडेंट पुलिस कैडेट के अंतर्गत आयोजित किया गया था धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत बच्चों में न केवल संस्कार डाले जाते हैं बल्कि उन्हें ईमानदारी मेहनत और लगन की सीख देते हुए उनके लिए आदर्श भारतीय नागरिक बनने की राह तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शांति व नागरिक सुरक्षा के लिए पुलिस और छात्रों के बीच मित्रवत संबंध स्थापित करने के लिए आयोजित किया जाता है। विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण करवाया गया और उनके कार्य की जानकारी दी गई उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता सामाजिक बुराइयों आपदा प्रबंधन आत्मरक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण आदि की जानकारी दी गई इस कार्यक्रम में विधालय के उप प्रधानाचार्य अनिल शर्मा शिक्षक महेश प्रभाकर वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक अजय बघेल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुआ और उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी मिली पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए तैयार करने में मदद करेगा और उन्हें आदर्श भारतीय नागरिक बनने की राह दिखाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version