जयश्री तायडे को वर्दी मिलने के बाद गांव में जश्न का माहौल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जयश्री तायडे को वर्दी मिलने के बाद गांव में जश्न का माहौल | New India Times

बुरहानपुर जिले के बमभाड़ा गांव में पहली बार किसी बौद्ध समाज की बालिका को वन विभाग में वनरक्षक के पद पर पदस्थ होने पर गांव के समस्त समुदायों ने ओपन कार में बिठाकर उसे पूरे गांव में विजय जुलूस के माध्यम से घुमाया गया। डीजे के धुन पर झूम उठा पूरा समाज। बाबा साहब के जय घोष लगाए गए। जयश्री तायडे ने बताया कि आज जो कुछ हूं मैं, ये बाबा साहब की देन है। इसमें मां की भी भूमिका अधिक रही है।

इसी दरमियान भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे ने बधाई देते हुए बताया कि यह समाज के लिए गर्व की बात है। वनरक्षक के पद पर पदस्थ होने के लिए काफी प्रयास किया गया था और जो प्रयास करता है उसे सफलता जरूर मिलती है। बिना कुछ किए आपको कुछ भी नहीं मिल सकता। इसलिए आपको नियंत्रित प्रयास करना पड़ेगा तब जाकर आप सफल हो सकते हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version