सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें: सीईओ श्रीमती तिवारी | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें: सीईओ श्रीमती तिवारी | New India Times

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आगामी समाधान ऑनलाइन के लिए चिन्हित विषयों की समीक्षा की एवं लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

सीईओ श्रीमती इला तिवारी ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्री अंकुर मेश्राम, श्री प्रकाश नायक, एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में समय-सीमा अंकित पत्रों का  निराकरण करने तथा आगामी बैठक में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सीईओ श्रीमती तिवारी ने ई-ऑफिस कार्य प्रणाली के लिए सभी जिले अधिकारियों को सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की जानकारी जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी भोपाल पर अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए। सीईओ श्रीमती तिवारी ने भिक्षावृत्ति को रोके जाने एवं चिन्हित लोगों को आश्रय स्थल कोलार प्रतिस्थापित करने के लिए गठित दल को कारवाही करने के लिए निर्देशित किया। सीईओ श्रीमती तिवारी ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version