ससुराल में पत्नी व बच्चों पर चाकू से हमला, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ससुराल में पत्नी व बच्चों पर चाकू से हमला, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार | New India Times

जिला फर्रुखाबाद के थाना कादरीगेट फतेहगढ़ का रहे वाला विक्रम सिंह ने 9 फरवरी को शाहजहांपुर के मोहल्ला दिलाजक अपनी ससुराल आया कुछ कहा सुनी होने पर विक्रम सिंह ने अपनी पत्नी शालू बच्चों पर चाकू व कैची से हमला कर घर में आग लगा कर हुआ फरार। शालू पत्नी विक्रम सिंह ने 9 फरवरी को थाना सदर बाजार में शिकायत दर्ज कराई, कि उसके पत्नी ने बच्चियों व ससुर और मुझपर चाकू व कैची  से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और आग लगा दी जिस में घर पर किराए पर रहे रही महिला पुलिस कर्मी का सामान जल गया।

अरविंद सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ 10 फरवरी को आरोपी पति विक्रम सिंह को मुखबिर की सूचना पर शालीमार गार्डन मैरिज लॉन के पास से गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल चाकू और कैची बरामद की। पुलिस पूछ ताछ में अभियुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी बिना बताए बच्चों को लेकर ससुराल आ गई थी, 15 दिन पहले, मैं घर आने को कहा रहा था लेकिन वह मेरे घर वापस आने को तैयार नहीं थी मैं ससुराल आया बुलाने को साथ चलने को कहा तो वो नाराज़ हो गई और गली गलौज करने लगी, इसमें मुझे गुस्सा आ गया और किचन में रखी कैची और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह को भेजा जेल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version