"कृमि मुक्ति अभियानः स्वस्थ भविष्य की ओर एक कदम", बच्चों व किशोरों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति दवा | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

"कृमि मुक्ति अभियानः स्वस्थ भविष्य की ओर एक कदम", बच्चों व किशोरों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति दवा | New India Times

जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अर्न्तगत सोमवार से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान शुरू होगा। इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित निजी एवं सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की गोली खिलाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश दवा खाने से छूट जाएंगे उन्हें 14 फरवरी को मॉप-अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों में कृमि संक्रमण होने की आशंका रहती है। कृमि संक्रमण के कारण कुपोषण भी हो जाता है। पेट के कीड़े संक्रमित व्यक्ति के शरीर से पोषण लेते हैं, इसके कारण अच्छा पौष्टिक भोजन देने के बाद भी बच्चा कुपोषित रहता है।

इसलिए सभी जनपदवासियों से अपील है कि वह अपने एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को 10 फरवरी से चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के दौरान अल्बेंडाजोल की दवा जरूर खिलाएं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि एक से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश में वर्ष में दो बार अभियान चलाया जाता है।

जिला सामुदायिक प्रक्रिया समन्वयक डॉ. पारुल शर्मा ने बताया कि इस अभियान को आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्कूलों के सहयोग से चलाया जायेगा। 01 से 05 वर्ष तक के सभी पंजीकृत बच्चों को, 6 से 19 वर्ष तक के स्कूल जाने वाले बच्चों, ईट भट्टों पर कार्य करने वाले और घुमन्तू लाभार्थियों को आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version