रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद की ग्राम पंचायत घोडावाडी खुर्द में स्वच्छ भारत मिशन के उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन करने प्रदेश के कई जिलों के सरपंच सचिव का भ्रमण हो रहा है। सरपंच सोहन सरयाम और उनकी पुरी टीम अतिथियों का आत्मीयता से स्वागत सत्कार करते हैं। बताया कि हमारा परिवार विगत पच्चीस वर्षों से इस पंचायत के ग्रामीणों की सेवा करने का अवसर मिला है। यहां पर जन भागीदारी और सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन के किये गये। सभी अतिथियों ने कार्यों का अवलोकन किया। जिसमें सेग्रीकेशन शैड में कचरा वाहन डोर टू डोर जाता है। सभी घरों से गीला सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में इकठ्ठा किया जाता है। कबाड़ से जुगाड़ कर स्वच्छता पार्क एवं ओपन जिम में फव्वारा, झरना आकर्षण का केंद्र है। एफएम से संगीत सीसीटीवी वाई-फाई सुविधा मुफ्त है।

हाई मास्क लाइट,सड़क, तालाब,डेम, वृक्षारोपण सहित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत ग्रामीणों को मिल रहा है। नालियां,नाडेप,सोख टेंक, स्वच्छता परिसर, मच्छर मख्खी से राहत देने वाली फांग मशीन, वाॅश ऑन व्हील नवाचार से सार्वजनिक शौचालय की सफाई में स्वच्छता साथी कि कार्यप्रणाली के बारे में ब्लॉक समन्वयक अधिकारी श्रीमती सुनीता सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। ज़िला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, जिला सीईओ अग्रिम कुमार, जिला समन्वयक अधिकारी सुधीर कृषक, जनपद पंचायत जुन्नारदेव सीईओ श्रीमती रश्मि चौहान की अहम भूमिका के बारे में जानकारी साझा की है। इस पंचायत में बैतूल-सिवनी, मण्डला-बालाघाट, खण्डवा-हरदा टीम ने भ्रमण कर यहां के कार्यों की सराहना की है।
हरदा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि यहां के कार्यों को हरदा जनपद पंचायत में भी लागू किया जाएगा। हरदा खंडवा टीम के साथ छिंदवाड़ा ज़िला समन्वयक हरिराम कवडेकर टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त झाबुआ रतलाम सहित कई जिलों के सरपंच सचिव का कार्यक्रम बना हुआ है। इस पंचायत के उत्कर्ष कर को देखते हुए सरकार को इस पंचायत को पुरस्कृत कर विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त फण्ड दिया जाना चाहिए ताकि पंचायतों में प्रतिस्पर्धा का वातावरण बन सके।
