नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

आठ विदेशी कुश्ती खिलाड़ी खुले आसमान के नीचे जलगांव की ज़मीन पर देवा केसरी बनने के लिए आमंत्रित किए गए हैं। विदर्भ कोंकण विभाग के जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जामनेर में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नाम से “देवाभाऊ केसरी” कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया है।स्पर्धा बीजेपी की ओर से है या सरकारी पहल से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। मंत्री जी ने देवा केसरी के आयोजन को लाडली बहनों से जोड़ कर महिला कुश्ती खिलाड़ीयों के सहभागिता का जिक्र किया। महाजन ने न्यूज ब्रीफ में कहा कि 8 अलग-अलग देशों से खिलाड़ी खेल नगरी जामनेर में आएंगे। ब्लॉक लेवल पर देश में इस प्रकार के अंतराष्ट्रीय आयोजन को ” पहली बार ” इस शब्द पर मंत्री जी ने खूब जोर दिया।

मंत्री जी ने बताया कि जामनेर में रेलवे की 20-22 एकड़ जमीन बिल्कुल खाली पड़ी है उस पर खेल स्टेडियम बनेगा। ज्ञात हो कि गिरीश महाजन 2014 से राज्य सरकार की सत्ता में लगातार कैबिनेट मंत्री हैं आज इस पल तक जामनेर में पांच एकड़ जमीन पर एक छोटा सा खेल स्टेडियम नहीं बन पाया है। रेसलिंग कुश्ती में बीते 11 साल में जलगांव जिले के कितने युवा खिलाड़ी अपना करियर बनाने में सफ़ल हुए हैं इस पर फिर कभी खोजी रिपोर्ट करेंगे।
अलवर में क्रीड़ा महोत्सव: राजस्थान के अलवर से सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रमुख अतिथि के रूप मे राज्य मंत्री रक्षा खडसे मंच पर थी। मीडिया को बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो “इंडिया” फिट “इंडिया” का स्लोगन लॉन्च किया है।
