निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
विकासखंड खुनियांव ग्राम पंचायत परासिया टोला चंदन जोत का है पूरा मामला मीडिया से बात करते ग्रामीण ने बताया कि हैंड पम्प का सारा सामान उखाड़ करके जिम्मेदार द्वारा बेच दिया गया है। शुद्ध पानी के लिए सरकार रिबोर योजना में काफी रुपया खर्च करती है लेकिन ज़िम्मेदार सरकार के मनसा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।
वहीं सचिव सैदुल्लाह से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से सारी हैंड पम्प चल रही है लेकिन जब किसी ग्राम पंचायत में आज तक खुली बैठक नहीं किया गय तो अब इससे ज्यादा और भ्रष्टाचार क्या हो सकता है देखा जाए तो तीन के तीनों हैंड पम्प पूरी तरह से धोस्त हो चुका है।
ग्रामीणों ने कहा कि कागज से लेकर के मौके तक जांच होनी चाहिए और ऐसे भ्रष्ट प्रधान व ग्राम अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जांच करके कार्यवाही किया जाएगा।
