रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के वागरेचा परिवार रोटरी क्लब अपना जीवन ज्योति हॉस्पिटल पडवाल हॉस्पिटल, एवं नगर जिले के पत्रकारों सहीत अन्य संस्थाएं के सहयोग से दिनांक 16 फरवरी को मेघनगर के महावीर भवन में निःशुल्क सभी बिमारियों के निदान के लिए भव्य स्वास्थ्य शिविर दिनांक 16 फरवरी को झाबुआ जिले के मेघनगर रोटरी क्लब अपना, पडवाल हॉस्पिटल एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल एवं वागरेचा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा मेघनगर के समाजसेवी शुभ ज्वैलर्स के संचालक पंकज वागरेचा निलेश वागरेचा ने अपने दादा मिश्रीमल वागरेचा, दादी सज्जनबाई वागरेचा, बड़े पापा जयन्तिलाल वागरेचा की भावना का आत्मा साथ करते हुए माता श्री तप चक्रेश्वरी स्नेहलता देवी वागरेचा की प्रेरणा से अपने पिता संथारा साधक समाज रत्न हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्य स्मरण में अपने भाई निलेश वागरेचा, संजय वागरेचा के साथ मिलकर एवं नगर की समाजसेवी संस्थाओं को साथ लेकर मेघनगर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं निदान शिविर 16 फरवरी रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

अहमदाबाद के एपिक हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल जैन हार्ड स्पेशलिस्ट के नेतृत्व में 36 से भी अधिक डॉक्टरों की टीम एवं अपने पुरे लाव लश्कर के साथ अहमदाबाद से मेघनगर महावीर भवन में पहुंचेगी डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क जांच एवं दवाइयां एवं उपचार परामर्श कर निदान किया जायेगा। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सर्व रोग परीक्षण एवं निदान किया जाएगा इसके लिए 12 एवं 13 फरवरी को मेडिकल जांच कैंप लगाया जाएगा। पंकज वागरेचा, निलेश वागरेचा, संजय वागरेचा, रोटरी क्लब अपना जीवन ज्योति हॉस्पिटल पडवाल हॉस्पिटल एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की विनती की है।
