जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पीयूष तिवारी ने कोर्ट पैरारियों के साथ की बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पीयूष तिवारी ने कोर्ट पैरारियों के साथ की बैठक | New India Times

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के सम्बन्ध में समस्त थानों के कोर्ट में नामित पैरोकारों के साथ एक आवश्यक बैठक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष पीयूश तिवारी के विश्राम कक्ष में उनकी अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर चर्चा की गई। सचिव द्वारा पैरोकारों को निर्देशित किया गया कि वह अपने थानों से सम्बन्धित सुलह व समझौता योग्य वादों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित कर उनमें सम्बन्धित विचारण न्यायालय से लोक अदालत में नियत किये जाने का नोटिस जारी करायें।

सचिव द्वारा पैरोकारों को यह भी निर्देशित किया गया कि लोक अदालत से सम्बन्धित विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी नोटिस का शत प्रतिशत तामीला सुनिश्चित करने के लिए अपने थानाध्यक्ष से उचित समन्वय स्थापित करें। पैरोकारगण को यह भी बताया गया कि वह अपने थाना प्रभारी के सहयोग से थाना क्षेत्र में 8.मार्च .2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। अंत में सचिव द्वारा पैरोकारों को अवगत कराया गया कि बैक लोन सम्बन्धी प्री-लिटिगेषन मामलों के लोक अदालत से सम्बन्धित नोटिस की तामीला भी प्राथमिकता पर कराना सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version