निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थनगर के आरटीओ सुरेश मौर्य ने इटवा में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें तीन वाहनों को सीज कर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई में दो ओवरलोडेड वाहन और एक बिना कागजात का टेम्पो पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान उप 51 अत 42685 नंबर की गाड़ी को ओवरलोडिंग में पकड़ा गया, जिस पर 46,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। गोल्हौरा थाना क्षेत्र में उप 55 ट 4191 टेम्पो को बिना किसी वैध कागजात के पकड़ा गया, जिस पर 27,750 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन को भी ओवरलोडिंग में पकड़ा गया, जिस पर 31,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आरटीओ सुरेश मौर्य ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने विशेष रूप से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। दोपहिया वाहन चालकों को तीन सवारी न बैठाने और हेलमेट पहनने का निर्देश दिया। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने और वाहन को नियंत्रित गति में चलाने की सलाह दी गई। कुल मिलाकर तीन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें इटवा से एक तथा गोल्हौरा थाना क्षेत्र से दो वाहन शामिल थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया है।
