मैहर पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर जागरूकता अभियान शुरू | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मैहर पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर जागरूकता अभियान शुरू | New India Times

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे 11 दिवसीय सायबर जागरूकता विशेष अभियान “सेफ क्लिक” के अंतर्गत  पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मैहर  राजीव पाठक के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सायबर जागरूकता कार्यक्रम किए गए।

मैहर पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर जागरूकता अभियान शुरू | New India Times

महिला सुरक्षा शाखा से उपनिरीक्षक लक्ष्मी बागरी व सायबर सेल की टीम द्वारा पीएम श्री कन्या शाला मैहर पहुंचकर स्कूल की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को महिला संबधी सायबर अपराधों की जानकारी दी गई । तथा उनसे बचने के उपाय बताये गए। इसके साथ ही सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए सायबर अपराधों से बचाव हेतु क्या करें ,क्या न करें संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य  सुखराम सिंह पैकरा, सायबर सेल मैहर से आरक्षक सुशील दिवेदी, संदीप सिंह परिहार, मुकेश दिवेदी एवं थाना मैहर से महिला आरक्षक रेशु केशरवानी उपस्थित रहे।

थाना अमदरा से उपनिरीक्षक एल.पी.बुनकर व उनकी टीम द्वारा बस स्टैंड अमदरा में जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को विभिन्न प्रकार के सायबर अपराधों की जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किये गए। इसी प्रकार थाना ताला व बदेरा पुलिस के द्वारा भी सायबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किये गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version