निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सोमवार को विधानसभा क्षेत्र इटवा के पुरैना में समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष बबलू खान व संचालन महासचिव अब्दुल लतीफ ने किया। प्रदेश सचिव बेचई यादव ने कहा की भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो चुकी ये सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजिपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए है। पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को इनसे होशियार रहने की जरूरत है जब वोट का समय आता है तो आप लोगों को गुमराह करके वोट ले लेते हैं और फिर आप लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं।

जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और गरीब सब परेशान हैं उनका कोई पुरसाहाल नहीं है। अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बहरयची प्रसाद प्रेमी ने कहा कि संविधान ने जो हमें अधिकार दिया है उसी संविधान को भाजपा की सरकार संशोधन करके कमजोर कर रही है। बबलू पाठक, सत्येंद्र यादव, चंद्रभूषण आर्य, हक्कू हसन, अफजल अली, वसीउल्लाह, तसव्वर नेता, असरफ अली, फूलचंद, राजाराम बौद्ध, सिद्धू, मोहम्मद उमर आदि लोग मौजूद रहे।
