मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा चिचखेड़ा के पास बड़ादेव धर्मगुरु पारी कुपार लिंगों एवं महान संगीत गुरू हीरा सुखा प्रतिमा की स्थापना मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल अनुसुइयां उईके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा सामाजिक रीति रिवाज से की गई। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल ने समाज के विकास में सहयोग करने में हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने समाज में एकता एवं विकास की बात पर जोर दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, विधायक राजा कमलेश शाह, नपा अध्यक्ष संदीप घाटोडे़, पूर्व विधायक जतन उईके, महापौर विक्रम आहाके, भाजपा वरिष्ठ नेता उज्वल सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष लता तुमडा़म, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश कलंबे, टीकाराम कोराची, प्रकाश उईके, ललिता कुमरे, दुर्गेश उईके, राकेश परते, कमलेश उईके, संजय परतेती, मोरेश्वर मर्सकोले, अरूण धुर्वे, समिति के सदस्य, ग्रामीण और शहर के सभी प्रतिनिधि जन उपस्थित रहे। स्थापना से पूर्व नगर में झाकियां निकाली गई जिसका नगर में जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया।
