सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT;
14 दिसम्बर को विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित कस्बा खीरों के प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर विद्यालय में अरसे से लगा इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प का फ्लोराइड युक्त दूषित पानी बच्चे पी रहे हैं, जिससे बच्चों को स्वास्थ्य को खतरा बना रहता है।
प्रधानाध्यापक अनुपम कुमार शुक्ला एवं पंचम प्रसाद प्रधानाध्याक ने NIT संवाददाता को बताया कि उक्त इण्डिया मार्का हैंडपंप अरसे से लगा हुआ है, जिसमें से दूषित पानी निकल रहा जिसको बच्चे आय दिन पीते है। बच्चो के बीमारी की आसंका बनी रहती है। जिस की सूचना विधायक प्रतिनिधि पिन्टू शर्मा व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार तिवारी खीरों से कई बार रिबोर के लिये कहा गया लेकिन आज तक किसी ने मेरी सुना नहीं।
विद्यालय प्रबन्धक ने बताया कि विद्यालय में लगभग 300 बच्चे पढ़ते हैं, आय दिन वह वही दूषित पानी बच्चे पीते हैं। बड़ी विडम्बना की बात है कि बच्चे देश के भविष्य हैं, लेकिन नेताओं की निगाहें उन स्थानों की तरफ केन्द्रित नहीं होती है कि जिससे बच्चों का स्वास्थ्य शुद्घ हो सके। यदि देखा जाय तो उसी इण्डिया मार्का के प्लेट फार्म में गन्दा पानी भरा है। बच्चे गन्दे पानी में कूद कर पानी पी रहे हैं। नेता लोग झूठा अस्वाशन तो दे जाते है, बड़ी – बड़ी बातें भाषण में तो कह देते हैं, पर निभाते नहीं हैं जैसा कि विद्यालय एक शिक्षा का केन्द्र है। ऐसे स्थानों पर शुद्ध पेय जल की ब्यवस्थाये रखना चाहिये।
