मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मैहर जिले के विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन के रामनगर जनपद पंचायत अंतर्गत का मामला,जन समस्या के निवारण के लिए जनप्रतिनिधि सरपंच द्वारा आमजन मानस को पीने के पानी की समस्या से निदान के लिए जब पीएचई विभाग के कर्मचारी राजेश मिश्रा से लोगों को पीने के पानी की समस्या से अवगत कराया गया तो राजेश मिश्रा के तेवर सातवें आसमान पर हो गये। समस्या का निदान तो नहीं हुआ ऊपर से भाजपा सरकार और उसकी नीतियों पर अभद्रता जाहिर की।
सरकार की लाडली बहना योजना पर की टिप्पणी
शिवराज सिंह सरकार की लाडली बहना योजना पर तत्कालिक विधानसभा उपाध्यक्ष वर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह का नाम लेकर पैसा बांटने वोट खरीदने की प्रतिक्रिया का मुखारविंद से उल्लेख किया।
भाजपा सरकार को हर तीसरे महिने कर्जा लेने वाला बताया
प्रदेश सरकार की स्थिति का वर्णन करते हुए पीएचई यंत्री राजेश मिश्रा ने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहां की जब से वो जानने लायक हुए तो हर तीसरे महीने सरकार कर्जा लेती है। फिर भी ग्यारह माह साल भर हो जाते हैं पेमेंट नहीं होता।
जनप्रतिनिधि सरपंच से बात करने का राजेश मिश्रा भूले सलिका
मैहर जिले के रामनगर विकास खण्ड के पुरैना सरपंच वीपेन्द्र प्रताप सिंह बघेल ने जब ग्रामवासियों के पीने के पानी की समस्या निवारण हैण्ड पम्प के सम्बन्ध पर चर्चा करना चाहा तो आमजन की समस्या पर यंत्री राजेश मिश्रा बमक गये 130 पंचायतों पर काम का वर्णन ठेकेदार का बाप मरने ग्यारह माह साल से पेमेंट का भुगतान ना होने की प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा मैंने कहा सरपंच का चुनाव लड़ें। जो की एक कर्मचारी द्वारा सरपंच के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाना उचित नहीं था।
जनप्रतिनिधि का काम ही है जनता की समस्या का निवारण हो अगर उस संबंध पर ऐसे अधिकारी रहे तो समस्या का निवारण तो दूर लोग पीने के पानी को भी तरस जाएंगे। राजेश मिश्रा जैसे यंत्री सरकार के कर्मचारी दायित्व का बोध क्या है बाद भी तनख्वाह ले और भाजपा सरकार की ही बुराई करे। भाजपा सरकार ऐसे ही कर्मचारी को पालन-पोषण कर रही है। कांग्रेस सरकार होती तो इनकी सर्विस बुक में एक अध्यय और अंकित हो गया होता।
