राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा ने नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह का पदभार संभालने पर किया स्वागत, जनहित से जुड़ी समस्याओं से करवाया अवगत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा ने नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह का पदभार संभालने पर किया स्वागत, जनहित से जुड़ी समस्याओं से करवाया अवगत | New India Times

बुरहानपुर के नवागत कलेक्टर श्री हर्ष सिंह द्वारा शुक्रवार को पदभार ग्रहण के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव और मुख्य संगठक मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने कलेक्टर श्री हर्ष सिंह को शाल उड़ाकर स्वागत किया और ज़िले में आम लोगों को हो रही समस्याओं और असुविधाओं को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष बनवारी मेटकर और कलीम खान ने नवागत कलेक्टर को आगामी कार्यकाल को लेकर  शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पत्रकार नौशाद नूर, सादिक अख्तर, मो.इमरान, वसीम, फ़ैज़ान अंसारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version