सफाई कर्मी के पिटाई का मामला, प्रधान का भाई गिरफ्तार | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

सफाई कर्मी के पिटाई का मामला, प्रधान का भाई गिरफ्तार | New India Times

जंगल कौड़िया ब्लाक के सफाई कर्मी विमलेश कुमार द्विवेदी पर हुए प्राण घातक हमले के मामले में पुलिस ने प्रधान के भाई विवेक चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेश भारती इजहार अली सूर्यभान सिंह राजकुमार राजेश मिश्रा अनूप कुमार आदि कर्मचारी नेताओं ने दिया। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर कल दूरभाष पर एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव से हमारी वार्ता हुई थी उन्होंने आश्वासन दिया था कि शीघ्र प्रधान और उसके भाई की गिरफ्तारी होगी। इस पूरे प्रकरण में प्रशासन की भूमिका सराहनीय है लेकिन प्रधान की गिरफ्तारी तक कर्मचारी चयन की सांस नहीं लेंगे और हम जिले के आला अधिकारियों से यह मांग करते हैं कि वह प्रधान के ऊपर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई करें जिससे इस प्रकार की घटना की पुनः पुनरावृत्ति ना हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version