रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर अनु विभागीय अधिकारी मुकेश सोनी ने अपना कार्यकाल पूर्ण करते हुए रिटायरमेंट मेघनगर में प्राप्त किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी संगठन ने मुकेश सोनी का फूलों की माला पहनाकर एवं शाल श्रीफल भेंट करते हुए सम्मान किया। सोनी ने अपने कार्यकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों के साथ सांझा किये एवं पत्रकारों को सम्मान करनें पर धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर संगठन के तहसील पूर्व जिला इकाई अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष जिया उल हक कादरी अध्यक्ष संदीप खत्री, उपाध्यक्ष जितेंद्र नागर महासचिव मुकेश सोलंकी, वरिष्ठ रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, फारूख शेरानी, इमरान शेख, कलसीग भुरिया, आदी सदस्यों ने उपस्थित होकर सम्मान किया।
