कुख्यात बदमाश शादाब चंबल पर FIR, मोबाइल व्यापारी के साथ की अड़ीबाजी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कुख्यात बदमाश शादाब चंबल पर FIR, मोबाइल व्यापारी के साथ की अड़ीबाजी | New India Times

राजधानी के कुख्यात बदमाश शादाब चंबल पर  ऐशबाग थाना पुलिस  ने FIR दर्ज की है। ताजा मामला थाना ऐशबाग क्षेत्र का है जहां शादाब चंबल एक मोबाइल की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी पर अड़ी बाजी कर रहा था। वह व्यापारी से 10 हजार रुपये की अड़ीबाजी कर रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि  शादाब चंबल शहर का कुख्यात बदमाश  बदमाश है। जिस पर शहर भर में 80 से ज्यादा मामले दर्ज है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 29 जनवरी को दोपहर में हुई, जब शादाब चंबल परवेज़ खान की दुकान पर आया और उनसे 10 हजार रुपये की मांग करने लगा जब परवेज़ ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो शादाब ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परवेज़ के भाई और एक कर्मचारी को भी शादाब ने धमकी दी। जाते समय शादाब ने जैद को जान से मारने की धमकी भी दी। ऐशबाग थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस ने परवेज़ खान की शिकायत पर आरोपी शादाब चंबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version