विभागीय योजनाओं में बेहतर उपलब्धि लाने के प्रयास करें: डॉ. सतीश कुमार | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

विभागीय योजनाओं में बेहतर उपलब्धि लाने के प्रयास करें: डॉ. सतीश कुमार | New India Times

सतना जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विभाग प्रमुख और प्रशासनिक अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपरान्ह आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं में सतना जिले में बेहतर उपलब्धियां लाने का प्रयास करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  स्वप्निल वानखडे, आयुक्त नगर निगम  शेर सिंह मीना, एसडीएम  जीतेन्द्र वर्मा, एपी द्विवेदी, आरएन खरे,  सुधीर बेक, एलआर जांगडे, अधीक्षण यंत्री विद्युत श्री पीके मिश्रा सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

विभागीय योजनाओं में बेहतर उपलब्धि लाने के प्रयास करें: डॉ. सतीश कुमार | New India Times

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि आप सब अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह से करें, आपकी मेहनत और प्रयासों को संबल प्रदान करने हमेशा तत्पर रहेंगे। कलेक्टर ने कहा कि लोक सेवक और शासकीय सेवक होने के नाते आम लोगों के हित में काम करना और उनकी समस्याओं का निराकरण करना हमारा पहला और अंतिम कर्तव्य है। शासकीय सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी और लोक सेवा के प्रति गंभीर रहकर कार्य करे। आमजन का मार्ग दर्शन करे और समस्या ग्रस्त लोगों से सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करें। किसी भी शिकायत और समस्या के निराकरण की मूल जिम्मेदारी शासकीय सेवकों की है।

विभागीय योजनाओं में बेहतर उपलब्धि लाने के प्रयास करें: डॉ. सतीश कुमार | New India Times

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख अपने विभाग की आधारभूत जानकारियां, बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और मैन पावर विभागीय योजनाओं की प्रगति, वित्तीय वर्ष समाप्ति पर लक्ष्य पूर्ति, बजट, आगामी कार्य योजना जैसी महत्वपूर्ण जानकारी अपने पास अद्यतन रूप से रखें। कलेक्टर ने कहा कि विभागीय योजनाओं में किये गये नवाचार के विचार और भविष्य में विभागीय स्कीमों में बेहतर उपलब्धि लाने के प्रयासों, कार्य योजना में समन्वय की अपेक्षाओं के संबंध में विभागीय अधिकारी बैठकों में अवगत करायें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article