संबल योजना से मिली अंत्येष्टि सहायता राशि | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

संबल योजना से मिली अंत्येष्टि सहायता राशि | New India Times

जनपद पंचायत तिरला अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत मृतक परिवार को आज 5 हजार रुपए की अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई। सरपंच जीवन निनामा ने पीड़ित परिवारों के घर जाकर राशि प्रदान की। इस दौरान पंच एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। सरपंच ने बताया कि आमखेड़ा निवासी मनोज पिता लुजा की सड़क दुर्घटना में हो गई थी।

गौरतलब हो कि संबल योजना अंतर्गत ग्राम में हितग्राही की मृत्यु होने पर सरपंच जीवन निनामा तुरंत परिजन को घर जाकर अपने जेब से राशि दे देते जिससे मृतक की अंत्येष्टि अच्छे से हो सके। ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा के आमखेड़ा में सड़क दुर्घटना में मनोज पिता लूंजा की मृत्यु हो जाने पर तत्काल सहायता राशि 5000 दी गई संबल योजना के तहत परिवार को।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article