मोमिन जमाअत के प्रतिनिधि मंडल ने भव्या मित्तल से की भेंट | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मोमिन जमाअत के प्रतिनिधि मंडल ने भव्या मित्तल से की भेंट | New India Times

मोमिन जमाअत बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत एवं वर्तमान अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहिम पापा सेठ की क़यादत में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुरहानपुर की कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल का खरगोन ट्रांसफर होने पर उनके विदाई अवसर पर उनके कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर मोमिन जमाअत बुरहानपुर के सरपरस्त हाजी मोहम्मद आरिफ अंसारी अलीग़, पूर्व सेक्रेटरी एडवोकेट हाजी शाहिद मोहम्मद अंसारी, मोमिन जमात के प्रतिनिधि इक़बाल अंसारी आईना (पत्रकार) एवं मदीना होटल बुरहानपुर के संचालक हाजी नसीर बेग मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत ने सुश्री भव्या मित्तल के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article