स्वरोजगार की योजनाओं में 15 फरवरी तक वार्षिक लक्ष्यों को पूरा करें: कलेक्टर | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

स्वरोजगार की योजनाओं में 15 फरवरी तक वार्षिक लक्ष्यों को पूरा करें: कलेक्टर | New India Times

कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड ने स्वरोजगार की योजनाओं का वार्षिक लक्ष्य 15 फरवरी तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शासन के विभिन्न स्वरोजगार की योजनाओं से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक लेकर अब तक की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर पशुपालन, जिला उद्योग केंद्र, उद्यानिकी, आरसेटी, आजीविका मिशन आदि विभागों की स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम डॉ. आरती सिंह, आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक अंजुला झा भी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने कहा कि सभी स्वरोजगार योजनाओं में बैंकों में पर्याप्त संख्या में प्रकरण प्रस्तुत करें और बैंकर्स के समन्वय से प्रकरणों की स्वीकृति और वितरण कराये। योजनाओं के वार्षिक लक्ष्यों को 15 फरवरी तक प्राप्त करने का प्रयास करें। कलेक्टर ने एलडीएम को निर्देशित किया कि पशुपालकों के केसीसी जारी करने के कार्य में प्रगति लाये। बताया गया कि पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्य 1800 के विरूद्ध अब तक 1624 प्रकरण प्रेषित किये गये हैं। जिनमें बैंकों द्वारा 1385 प्रकरण स्वीकृत किये गये हैं। जो 77 प्रतिशत उपलब्धि है। आचार्य विद्या सागर योजना में 4 के लक्ष्य के विरूद्ध 7 प्रकरण स्वीकृत किये गये हैं। इसी तरह बकरी पालन इकाई में 3 के लक्ष्य के विरूद्ध 13 प्रकरण स्वीकृत किये हैं। धरती आबा अभियान में रामनगर के 8, अमरपाटन के 18 और मैहर के 32 हितग्राहियों के प्रकरण बकरी पालन यूनिट के तैयार किये गये हैं।

स्वरोजगार की योजनाओं में 15 फरवरी तक वार्षिक लक्ष्यों को पूरा करें: कलेक्टर | New India Times

कलेक्टर ने कहा कि सभी स्वरोजगार योजनाओं में बैंकों में पर्याप्त संख्या में प्रकरण प्रस्तुत करें और बैंकर्स के समन्वय से प्रकरणों की स्वीकृति और वितरण करायें। योजनाओं के वार्षिक लक्ष्यों को 15 फरवरी तक प्राप्त करने का प्रयास करें। कलेक्टर ने एलडीएम को निर्देशित किया कि पशुपालकों के केसीसी जारी करने के कार्य में प्रगति लायें। बताया गया कि पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्य 1800 के विरूद्ध अब तक 1624 प्रकरण प्रेषित किये गये हैं। जिनमें बैंकों द्वारा 1385 प्रकरण स्वीकृत किये गये हैं। जो 77 प्रतिशत उपलब्धि है। आचार्य विद्या सागर योजना में 4 के लक्ष्य के विरूद्ध 7 प्रकरण स्वीकृत किये गये हैं। इसी तरह बकरी पालन इकाई में 3 के लक्ष्य के विरूद्ध 13 प्रकरण स्वीकृत किये हैं। धरती आबा अभियान में रामनगर के 8, अमरपाटन के 18 और मैहर के 32 हितग्राहियों के प्रकरण बकरी पालन यूनिट के तैयार किये गये हैं।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में वार्षिक लक्ष्य 50 यूनिट के विरूद्ध 46 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किये गये हैं। जिनमें 26 प्रकरण स्वीकृत और 20 प्रकरण वितरित है। कलेक्टर ने योजना में 30 प्रकरण और बैंकों में लगाने के निर्देश दिये। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में बताया कि वर्ष 2021 से अब तक मैहर जिले में पीएमएफएमई योजना में 29 इकाईयां स्थापित की गई है। जिनमें 20 मैहर, 7 रामनगर और 2 अमरपाटन की है। इस वर्ष 38 प्रकरणों में 11 प्रकरण स्वीकृत किये गये हैं। आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूहों के लिए जिले में 5446 समूह गठित किये गये हैं। इनमें 3875 समूह बैंकों से लिंकेज है। मैहर जिले में 2500 दीदी लखपति दीदी बन गई हैं। कलेक्टर ने कहा कि स्वरोजगार की योजनाओं में संबंधित अधिकारी बैंकों से समन्वय कर प्रकरण स्वीकृत करायें। बैंकों में कोई भी स्वरोजगार के प्रकरण अनावश्यक रूप से पेंडिंग नहीं रखे जाये। बैठक में जिला संयोजक आदिम जाति, प्राचार्य आईटीआई की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version